रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि उत्तर प्रदेश में केवल कांग्रेस ने ही विपक्ष की भूमिका निभाई है। बसपा और सपा ने प्रदेश के पीड़ित जनता की न्याय दिलाने को कोई संघर्ष नहीं किया। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ही उन्नाव पीड़िता व लखीमपुर खीरी में हुए मामलों के आरोपियों की खिलाफ कार्रवाई के आवाज़ उठाकर विपक्ष की सशक्त भूमिका निभाई।
 
सचिन पायलट वीरवार को यहां गाजियाबाद सदर कांग्रेस प्रत्याशी सुशांत गोयल की मुख्य चुनाव कार्यालय में मीडिया से बात कर रहे थे। योगी सरकार को हर मोर्च पर विफ़ल करार देते हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा में हार का डर है। इसी कारण उसके तमाम मंत्री-विधायक अन्य दलों में शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी पर हमला करते हुए राजस्थान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस समय अपने वास्तविक रंग में आ गये हैं और इसलिए ही 80 बनाम 20, लव जिहाद, मंदिर-मस्जिद, साम्प्रदायिकता जैसे मसले उठा रहे हैं। योगी सरकार में केवल बुल्डोजर राज चला है। 

सचिन पायलट ने कहा कि उप्र में जनता परिवर्तन चाहती है और 10 मार्च को चौंकाने वाले चुनाव परिणाम आएंगे। उन्होंने दावा किया कि उप्र में मुख्य मुकाबला भाजपा व कांग्रेस में ही है, जबकि उत्तराखंड, पंजाब, गोवा व मणिपुर में भी कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। मायावती के बयान पर पूछे सवाल पर पायलट ने कहा कि मायावती निष्क्रिय हैं, वे प्रचार में कहीं नहीं हैं, अंदरखाने कोई खेल जरुर है, लेकिन क्या वह वे ही जानें। 

एक सवाल के जवाब में सचिन ने कहा कि निःसंदेह उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है।उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री के उस बयान पर सहमति जताई कि जिसमें कहा गया था कि उत्तर प्रदेश का चुनाव देश के हित में निर्णय लेने वाला चुनाव है। प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रत्याशी सुशान्त गोयल व कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी भी उपस्थित थे।
Previous Post Next Post