पंजाब में देश के प्रधानमंत्री के काफिले के साथ हुए घटनाक्रम के विरोध में पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए भाजपाई।


रिपोर्ट :- वेद प्रकाश चौहान

हरिद्वार :- भारतीय जनता पार्टी मध्य हरिद्वार मंडल द्वारा चंद्राचार्य चौक पंजाब में देश के प्रधानमंत्री के काफिले के साथ हुए घटनाक्रम के विरोध में पंजाब सरकार का पुतला दहन किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक के कारण लगभग 20 मिनट तक वह प्रदर्शनकारी लोगों के बीच जाम में फंसे रहे। इस घटना से पंजाब सरकार एवं कांग्रेस की घटिया मानसिकता का प्रकटीकरण होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश का होता है किसी दल का नहीं। 

उन्होंने कहा कि जो प्रधानमंत्री पंजाब के विकास के लिए कई करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने जा रहे थे, इस विक्षिप्त मानसिकता ने पंजाब को विकास की पटरी से अलग करने का काम तो किया ही है साथ ही प्रधानमंत्री के जीवन को भी खतरे में डालने का षड्यंत्र रचा है। भारतीय जनता पार्टी मांग करती है इस षड्यंत्र के पीछे जो भी अधिकारी वह राजनेता शामिल हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। लोकतंत्र में इस घटना को काले अध्याय के रूप में याद किया जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री ने नैतिकता और मर्यादाओं को जहां तार-तार किया है। वहीं संसदीय परंपराओं का भी अपमान किया है। 

उन्होंने नैतिकता के आधार पर चन्नी सरकार को इस्तीफा देने की मांग करते हुए इस घटना में शामिल लोगों को बेनकाब करने की मांग की। प्रदर्शन में भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, लव शर्मा, पूर्व महापौर मनोज गर्ग, विधानसभा प्रभारी नरेश धीमान, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़, मंडल अध्यक्ष राज कुमार अरोड़ा, सिद्धार्थ कौशिक, अनिल पुरी, पार्षद लोकेश पाल, गुलफाम पीर, संगीता गिरी, विष्णु अरोड़ा, विक्की शर्मा, डॉ. विशाल गर्ग, सरिता सिंह, नवीन झा, इंद्रपाल सिंह, गुलशन कक्कड़, आशुतोष शर्मा, मृदुला शास्त्री, प्रदीप मेहता, कृष्णा, रचना, सुमन, दीपक भाटिया, दिव्या अवस्थी, महेश उद्यान आदि उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post