रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- नगर निगम द्वारा टी55 युद्धक ट्रॉफी को गाजियाबाद शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन पर स्थापित किया गया जिस के उपलक्ष में उद्घाटन समारोह रखा गया। कार्यक्रम में केंद्रमंत्री जनरल विजय कुमार सिंह द्वारा रिबन काटकर उद्घाटन किया गया।

जनरल डॉ वी.के.सिंह केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नगर विमानन राज्यमंत्री के विशेष प्रयासों के क्रम में गाजियाबाद नगर निगम को भारतीय सेना टैंक टी 55 विजय स्मारक निशुल्क उपलब्ध कराया गया। जोकि गाजियाबाद नगर निगम तथा शहर के लिए बहुत उत्साह का विषय है।

महापौर आशा शर्मा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम हेतु लखनऊ में उपस्थित रही तथा कार्यक्रम की सफलता हेतु गाजियाबाद नगर निगम को शुभकामनाएं प्रेषित की, नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर तथा निगम अधिकारियों द्वारा  विजय स्मारक टी 55 टैंक निशुल्क उपलब्ध कराने पर केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह का धन्यवाद व आभार जताया गया।

कार्यक्रम में शहीद मेजर मोहित शर्मा अशोक चक्र विजेता के पिताजी राजेंद्र प्रसाद शर्मा को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया सांसद वीके सिंह द्वारा इस मौके पर शहीदों को याद करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की तथा गाजियाबाद नगर निगम द्वारा टी55 टैंक स्थापित करने हेतु की गई कार्यवाही की सराहना की।

नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर द्वारा गाजियाबाद नगर निगम की टीम को  उत्साहित किया गया। जिनके द्वारा युद्धक ट्रॉफी को शहर में स्थापित करने हेतु कार्य किया गया नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन न्यू बस अड्डा शहर का केंद्र स्थल है जहां से लगभग शहर में आने वाले कई लाख  लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं शहीदों के सम्मान के साथ-साथ शहर की सुंदरता भी विजय स्मारक टी 55 टैंक यहां स्थापित करने पर बढ़ी है, जो कि शहर वासियों के लिए अमूल्य धरोहर के रूप में स्थापित किया गया है ताकि आने वाली पीढ़ियों के भी इसकी पूर्ण जानकारी रहेl

कार्यक्रम में जिलाधिकारी आर के सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार, नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सिटी, मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी, उद्यान प्रभारी डॉ अनुज, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश, तथा गाजियाबाद नगर निगम अधिकारियों सहित कई वरिष्ठ नेता गण माननीय पार्षद गण व अन्य उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post