रिपोर्ट :- अजय रावत


गाज़ियाबाद :- अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट डिसुजा व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य डॉली शर्मा ने सयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’ जैसे सशक्त अभियान का उपहास उड़ाया, वह भाजपा के पहले नेता नहीं हैं जिन्होंने ऐसा किया, आख़िर भाजपा ऐसा क्यों कर रही है? उनको लड़कियों के सशक्तिकरण से क्या दिक़्क़त है? बात साफ़ है वह इस अभियान पर हमला कर रहे हैं क्योंकि वे नहीं चाहते कि महिलाएं स्वतंत्र हों, सशक्त हों। 

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति से केवल नड्डा ही नहीं उनकी पूरी पार्टी डरती है। पर नड्डा जी, महिलाएँ सिर्फ़ कुरीतियों के ख़िलाफ़ या संकुचित मानसिकता के ख़िलाफ़ ही नहीं लड़ रही वह सबसे बड़ी लड़ाई अपने हक़ की लड़ रही हैं - वह समानता की लड़ाई लड़ रही हैं, समान शिक्षा और अवसरों की लड़ाई लड़ रही हैं, और अब वह रुकने वाली नहीं हैं।
Previous Post Next Post