रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- संजीव गुप्ता द्वारा गाजियाबाद से दावेदारी करने के बाद तरह-तरह के संगठन और शहर के लोगों के साथ साथ प्रदेश में भी चर्चा होनी शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा व प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ राजेंद्र गुप्ता द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को प्रदेश कार्यालय कानपुर से पत्र द्वारा अवगत करवाया गया है कि संजीव गुप्ता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष उद्योग मंच के पद पर नियुक्त हैं और हमेशा व्यापारियों के सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलते हैं। 

व्यापारियों के सम्मान में इस बार गाजियाबाद से भाजपा द्वारा संजीव गुप्ता को प्रत्याशी बनाया जाए गाजियाबाद के व्यापारियों में भी काफी जोरों शोरों से चर्चा चल रही हैं। कि अगर पार्टी द्वारा संजीव गुप्ता को प्रत्याशी बनाया जाता है तो हर व्यापारी संजीव गुप्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेगा और जीत का परचम लहराया जाएगा
Previous Post Next Post