रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- सैन समाज द्वारा भारतीय सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल सैन के निवास पर पहुंच कर, नव वर्ष 2022 की शुभकामनाएं सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर दी। बाबूलाल सैन ने अपने निवास पर आए सभी सैन बंधुओं का माला पहनाकर स्वागत किया। उपस्थित सभी सैन बंधुओं ने बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के आदेश पर शमसुद्दीन राइन पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी बसपा के द्वारा बाबूलाल सैन को मेरठ मंडल सेक्टर प्रभारी बनाए जाने पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। भारतीय सेन समाज के प्रदेश सचिव सतीश कुमार सेन द्वारा फूलों का गुलदस्ता भेंट कर माला व  शॉल पहनाकर बाबूलाल सैन का स्वागत किया।

बाबूलाल सैन ने बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा बहन कुमारी मायावती का आभार व्यक्त करते हुए, उपस्थित सभी सैन बंधुओं को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी, सभी को धन्यवाद दिया। भारतीयसैन  समाज के प्रदेश सचिव सतीश कुमार सैन के द्वारा वीर सिंह सैन, रघुवर दयाल  चंदेला सैन,  संजय दयाल सैन एडवोकेट, राजकुमार सैन, संत लाल सैन चमन सिंह सैन त्रिलोक ठाकुर सैन डॉक्टर होशियार सिंह सैन छत्रपाल सैन और नववर्ष की बधाई देते हुए पुष्पमाला और शॉल द्वारा स्वागत किया।

स्वागत के बाद समाज के सभी सैन  बंधुओं ने एक मीटिंग की,, मीटिंग में जननायक कर्पूरी ठाकुर साहब के जन्म दिवस को मनाने के लिए चर्चा की गई। सर्व सम्मति से 24 जनवरी को कर्पूरी जयंती मनाने का फैसला लिया गया। 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई जाएगी भारतीय सैन समाज के तत्वाधान में कार्यक्रम किया जाएगा, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय सैन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुखराज एच राठौड़ सैन विशिष्ट अतिथि भारतीय सैन समाज के राष्ट्रीय महामंत्री जय प्रकाश  सैन रहेंगे। स्थान का चयन कर समाज के सभी भाइयों को अवगत करा दिया जाएगा। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय सैन समाज के प्रदेश महासचिव वीर सिंह सैन। भारतीय सैन समाज के प्रदेश के प्रवक्ता त्रिलोक सिंह सैन भारतीय सैन  समाज के प्रदेश सलाहकार एडवोकेट संजय दयाल सैन ,, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल सैन की मौजूदगी में मीटिंग की अध्यक्षता समाज के मुखिया रघुवर दयाल चंदेला सैन के द्वारा की गई संचालन भारतीय सैन  समाज के जिला अध्यक्ष चमन सिंह सैन ने किया मीटिंग में उपस्थित सभी सैन बंधुओं के विचार जननायक कर्पूरी जयंती मनाने के लिए लिए गए। उपस्थित सभी सैन बंधुओं ने अपनी सुकृति प्रदान करते हुए। 

जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती पर तन, मन, धन, से सहयोग देने का आश्वासन दिया। भारतीय सैन समाज के महानगर अध्यक्ष विजय कुमार सैन , जिला महासचिव प्रवेश सेन मुरादनगर,, महानगर उपाध्यक्ष सुधीर कुमार सैन , मनपाल  समानिया, राजकुमार सैन , बाबू राम सैन,सतीश भारतीय जिला अध्यक्ष एम,सी.ए, युवा भारतीय  सैन  समाज जिला अध्यक्ष कपिल सैन, देवी शरण सैन ,, हरिओम सैन , सतीश सेन जिला सचिव,, एडवोकेट अमरीश सैन, ब्रह्मपाल चंदेलासैन  अध्यक्ष मेरठ मंडल,, वरिष्ठ पत्रकार सतीश कुमार सैन चौधरी, छत्रपाल सिंह सैन , संतलाल  सैन , मुकेश कुमार  सैन , रामपाल सिंह सैन , दिनेश कुमार सैन ,आदि सैकड़ों की संख्या में सैन बंधु उपस्थित रहे सैन एकता जिंदाबाद कर्पूरी ठाकुर अमर रहे संत शिरोमणि सैन महाराज जी की जय
Previous Post Next Post