रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखंड :- हरिद्वार क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक द्वारा भूपतवाला क्षेत्र के भारत माता पुरम कॉलोनी आदि क्षेत्र में क्षेत्र के पार्षद अनिल मिश्रा वह अपने समर्थकों के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों से भाजपा द्वारा किए गए कार्यों तथा राज्य में हो रहे विकास के आधार पर जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।उन्होंने कहा कि भाजपा निरंतर राष्ट्रीय एवं विकास कि बात को लेकर निरंतर देश की सेवा कर रही है और जिस प्रकार युवाओं बुजुर्गों मातृ शक्ति का साथ भाजपा को मिल रहा है भाजपा हरिद्वार सहित उत्तराखंड की सभी सीटों पर प्रचण्ड बहुमत से जीत हासिल करेंगी।                                            

क्षेत्र के युवा पार्षद आलिम अनिल मिश्रा ने कहा कि जनता राष्ट्रवाद को जान चुकी है इसलिए सभी लोग राष्ट्रवाद की विचारधारा प्रभावित होकर भाजपा व मोदी जी के विकास के मॉडल पर चल पड़ी है उसी कड़ी में आज हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र की भारत माता पुरम में भाजपा की प्रत्याशी मदन कौशिक को अपार जनसमर्थन मिल रहा है।इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ विशाल गर्ग ,भोला शर्मा, अनिल पुरी बलकेश राजौरिया मुकेश पुरी आदि अनेक वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post