रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- आगामी 14 फरवरी को होने वाले चुनाव में जहां सभी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार में का कार्यकर्ताओं और स्टार प्रचारकों के माध्यम से जनता को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं  इस कारण सभी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थक भी पूरे जोर-शोर से चुनाव प्रचार में डटे हुए हैं।

इस बार चुनाव शांतिपूर्वक ढ़ग से सम्पन्न करवाना हालातों को देखते हुए प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। कारण की विगत दिनों में तीन बार कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं की आपस में भिडंत हो चुकी है। वहीं काग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक पर चुनाव जीतने के लिए अपनी हत्या तक करवा देने का आरोप लगा चुके हैं। इस सबको देखते हुए चुनाव शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न करवाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगा।

वहीं भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चुनाव में स्थानीय बनाम बाहरी को हवा देने की रणनीति बना ली गयी है। जिसके चलते हरियाणा से दर्जनों भाजपाईयों को तीर्थनगरी में बुलाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार  इन हरियाणवी भाजपाईयों को मध्य हरिद्वार के करीब चार अलग-अलग होटल में ठहराया गया है। जो कांग्रेस कार्यकर्ता बनकर उपद्रव फैलाने का कार्य कर सकते हैं।  

आशंका है कि हरियाणवी भाजपाई कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होकर किसी ऐसी घटना को अंजाम दे सकते हैं जिससे की चुनावी माहौल खराब हो और जनता को पक्ष में करने के लिए स्थानीय बनाम बाहरी का मुद्दा बनाकर चुनावी समीकरण को अपने पक्ष में करने का प्रत्याशियों द्वारा प्रयास किया जाए।
Previous Post Next Post