रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- भारतीय जनता पार्टी महानगर सह-मीडिया प्रभारी जय कमल अग्रवाल ने कहा, उत्तर प्रदेश में पिछले 5 वर्ष की भारतीय जनता पार्टी सरकार में किसी भी धर्म या जाति के आधार पर कोई भेदभाव नही किया गया, भाजपा सरकार में हर धर्म जाति के लोगों का हुआ विकास। भारतीय जनता पार्टी ने सभी के लिए समान रूप से कार्य किया है। पिछले 5 साल में उत्तर प्रदेश में बहुत प्रगती हुई है और प्रदेशवासियों ने खुद को पहले से अधिक सुरक्षित महसूस किया हैं। 

पिछले 5 वर्षों में उत्तर प्रदेश में ना तो कोई दंगा हुआ और ना ही किसी तरह की अपराधिक घटना घटी। प्रदेश में अब तक की आई सरकारों में केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही सभी वर्गों का ध्यान रखने वाली सरकार रही। जितने भी आपराधिक व्यक्ति थे वो सब जेल में हैं या फिर प्रदेश से पलायन कर चुके हैं। पिछले 5 वर्षों में डबल इंजन की सरकार के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार के साथ मिलकर रिकॉर्ड विकास किए हैं। केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने ही गरीब लोगों को पिछले 2 वर्षों से मुफ्त राशन दिया है, भाजपा सरकार ने जो वादे किए थे वह पूरे किए हैं। 

जय कमल अग्रवाल ने बताया भाजपा सरकार द्वारा अयोध्या में राम मंदिर, धारा 370 ए, तीन तलाक पर कानून बनाया। गरीबों के हित में अनेक योजनाएं चलाई गई है, जिससे उनके जीवन में बदलाव देखने को मिला है। उज्जवला योजना के तहत निशुल्क गैस सिलेंडर, बिजली कनेक्शन, स्वास्थ्य बीमा, लगभग 25लाख लोगों को मकान, 2करोड़ घरों में शौचालय निर्माण कराए गए हैं। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास से ही उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को जिता कर योगी आदित्यनाथ को पुनः मुख्यमंत्री बनाना चाहती है।
Previous Post Next Post