रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखंड :- हरिद्वार विधानसभा चुनाव में शह और मात के खेल में आखिर भाजपा के दिग्गज मदन कौशिक ने बाजी मार ली। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को कड़े मुकाबले में 15000 वोटों से शिकस्त दी।  भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार मदन कौशिक पांचवी बार बड़े अंतर से चुनाव की जीत गये है। जैसा कि कहा जा रहा था कि मुकाबला कांटे का है ऐसा कुछ भी नजर नहीं आया। 

मदन कौशिक 55% से अधिक मत पाकर पहले स्थान पर हैं वही कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी को 39% मतों के साथ दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा है। मदन कौशिक पांचवीं बार 15000 वोटों से ज्यादा चुनाव जीतने में कामयाब रहे है। उनकी कामयाबी से भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। वही प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव हार जाने से मदन कौशिक की मुख्यमंत्री पद पर प्रबल दावेदारी भी मानी जा रही है।
Previous Post Next Post