◼️गुलमोहर एन्क्लेव के मेन गेट पर होगा दहन


रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- गुलमोहर एन्क्लेव में होलिका दहन की तैयारियाँ कर ली गई है। आरडब्ल्यूए ने एन्क्लेव के मेन गेट के बाहर होलिका दहन के लिए लकड़ियां भी रखवा दी हैं। इसके साथ ही होलिका दहन भी निर्धारित समय पर किया जाएगा।
   
गुरुवार की रात 9 बजकर 15 मिनट पर सोसायटी के सभी लोगों की मौजूदगी में होलिका पूजन किया जाएगा। इसके 15 मिनट बाद होलिका दहन किया जाएगा। गुलमोहर एनक्लेव आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष मनवीर चौधरी ने बताया कि होलिका दहन के बाद सभी को मिष्ठान वितरित किया जाएगा इसके अगले दिन शुक्रवार को सोसायटी के सेंट्रल पार्क में रंगोत्सव मनाया  जाएगा। सुबह साढ़े 10 बजे से लेकर दोपहर 1साढ़े 12 बजे तक रंगोत्सव में धमाल मचाया जाएगा। आरडब्ल्यूए ने बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी है।
Previous Post Next Post