रिपोर्ट :- नासिर खान
लखनऊ :- 18वीं विधानसभा के अध्यक्ष के रुप में सतीश महाना ने विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी संभाली है। सीएम योगी ने महाना को बधाई दी। बता दें कि सतीश महाना निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुने गए है।
इस दौरान विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी ने संबोधित करते हुए कहा कि जनता कभी नाकारात्मक को स्वीकर नही करती है। सकारात्मकता से ही प्रगति आगे बढ़ सकती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 17वीं विधानसभा में केवल 3 साल ही काम किए गए है।