सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- अखिल भारतीय राधा माधव संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में कविनगर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में होली संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में रसिकों ने भजनों की बौछारों से सभी को सराबोर कर दिया। भजन गायक सलिल श्रीवास्तव ने भजनों से मंदिर व आसपास के क्षेत्र को भी ब्रज के रंग में रंग दिया। होली है, आज ब्रज में होरी रे रसिया आदि भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे। 

सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि होली संकीर्तन महोत्सव का आयोजन मुरलीधर मल्होत्रा व चंद्रशेखर मल्होत्रा की प्रेरणा से 50 वर्ष से हो रहा है। मुरलीधर मल्होत्रा व चंद्रशेखर मल्होत्रा को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। महापौर आशा शर्मा पूर्व महापौर आशु वर्मा, संस्था के अध्यक्ष जगदीश साधना, संरक्षक महेश आहूजा, रमेशानंद गिरी महाराज, मयंक गोयल, विजय मित्तल, संजय रैना, नरेन्द्र गोगिया, जी एस भल्ला, हेमंत सोनी, रविंद्र आर्या, सुरेश गुलाटी, वीरेंद्र सारस्वत, बी डी रात्रा, राजकुमार कक्कड़, विमल भाटली, अजय साधना, सोहन लाल तनेजा, अशोक  विजय अरोरा आदि भी मौजूद रहे। संकीर्तन के बाद प्रसाद बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद भी ग्रहण किया।
Previous Post Next Post