सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- दृष्टि सागर समाचार पत्र के संपादक, समाजसेवी और राजनीतिज्ञ डॉ. सागर शर्मा का लंबी बीमारी के बाद देररात निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारिता, राजनीति समेत सभी वर्ग के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। डॉ. सागर शर्मा का अंतिम संस्कार हिंडल स्थित मोक्षस्थली में कर दिया गया। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

मूल रूप से मेरठ के रहने वाले डॉ. सागर शर्मा पत्रकारिता, राजनीति, आध्यात्म और समाजसेवा में सक्रिय थे। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दृष्टि न्यूज चैनेल से की थी। वे चैनेल के संपादक और मालिक थे। उस समय वे स्टार न्यूज चैनेल से भी जुड़े रहे। बाद में डॉ. सागर शर्मा राजनीति में आ गए। उन्होंने समाजवादी पार्टी में शामिल होकर पार्टी के विस्तार में अहम भूमिका निभाई। सपा की ओर से उन्हें सपा की ओर से विधानसभा का टिकट दिया गया था लेकिन अंतिम समय पर उनके स्थान पर पवन शर्मा को टिकट दे दिया गया। 

हालांकि सपा ने उनकी पत्नी को नॉमिनेटिड पार्षद बनाया। लेकिन इससे खिन्न होकर डॉ. सागर शर्मा ने राजनीति को बाय-बाय कर दिया और आध्यात्म की ओर बढ़ गए। वे परशुराम के जन्मस्थान पर भव्य मंदिर बनाने के अभियान से जुड़ गए। उनके परिवार में पत्नी, बेटी और भाई है। जानकारी के अनुसार, डॉ. सागर शर्मा कैंसर से पीड़ित थे। उनका इलाज सर्वोदय अस्पताल में चल रहा था। पिछले 2 महीने से वे राजनगर एक्सटेंशन स्थित श्रीराम हाइट सोसाइटी में रह रहे थे।
Previous Post Next Post