रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- प्रखर समाजवादी नेता डॉ. राममनोहर लोहिया की आज जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई गई। इस मौके पर शहीद दिवस पर शहीदों को भी श्रंद्धाजलि अर्पित की गयी। इसमें मुख्य रूप से सपा के जिलाध्यक्ष राशिद मलिक एवं महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने लोहिया के चित्र पर माला अर्पण की एवं लोहिया जी के सिद्धांतों के बारे में बताया। 

श्रंद्धाजलि सभा में महानगर अध्यक्ष मुकीम चौधरी महानगर महासचिव ताहिर हुसैन प्रदेश सचिव ओबीसी आशु अब्बासी हाजी मुबारक अल्पसंख्यक सभा कमलेश चौधरी महिला सभा जिलाध्यक्ष मनोज पंडित आशु अब्बासी फिरोज चौधरी दानिश खान अजय कुमार दीपक शर्मा मधु चौधरी, प्रदीप शर्मा उर्फ कालू, सुनील शर्मा, देवव्रत धामा आदि उपस्थित रहें।
Previous Post Next Post