रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखंड :- हरिद्वार के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने देश में दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे पेट्रोल व डीजल तथा गैस वृद्धि के कारण हो रही महंगाई के विरोध में शीर्ष नेताओं के नेतृत्व पर पूरे प्रदेश में धरना व प्रदर्शन किया।                                                            
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस द्वारा देश व्यापी प्रदर्शन किया। हरिद्वार कांग्रेश महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल के नेतृत्व में हरिद्वार में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने प्रतिष्ठानों के बाहर गैस सिलेंडर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।  इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि देश मे रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे है। 

आम जनता लगातार बढ़ती महंगाई से त्रस्त है। लोगो को घर चलाना मुश्किल हो गया है। इस सरकार को जगाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीड़ा उठा लिया है। उनका विरोध जारी रहेगा और आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकेगी। वर्तमान सरकार को जनता से कुछ लेना देना नहीं है मात्र पूंजी पतियों को ही लाभ पहुंचाने का उद्देश्य है सरकार का यह सच अब जनता जान चुकी है आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता इस सरकार को उखाड़ कर उन्हें कांग्रेश कोई स्थापित करने में कांग्रेसका साथ देगी।
Previous Post Next Post