◼️पंजाब चुनाव में हुई पराजय से बोखला गई भारतीय जनता पार्टी: चेतन त्यागी
रिपोर्ट :- अजय रावत
ग़ाज़ियाबाद :- आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के फ्लैग रोड दिल्ली स्थित निवास पर की गई अराजकता को लेकर जनपद की आम आदमी पार्टी ने जिला मुख्यालय पर हाथों में काली पट्टी बांधकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, प्रदर्शन का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष चेतन त्यागी कर रहे थे।
जिलाध्यक्ष चेतन त्यागी ने कहा कि विगत दिनों पंजाब में हुई पराजय से भाजपा बौखला गई है। आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता से घबराकर भाजपा के गुंडों द्वारा दिल्ली के यशस्वी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर जानलेवा हमले का हम पूरी तरह विरोध करते है।
जिला महासचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा की गई हरकत बेहद निंदनीय है ।
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता व जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता मनोज त्यागी ने कहा कि लोकतंत्र मे विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से किया जाना चाहिए विरोध प्रदर्शन के नाम पर अराजकता करना लोकतंत्र के मूल्यों का हनन है। कल हुई दिल्ली की घटना की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं ।
शांति पूर्ण इस धरना प्रदर्शन में सभी प्रकोष्ठ से कार्यकर्ता व पदाधिकारी सुबह से ही अपने अपने हाथों में काली पट्टी बांधकर एकत्रित होना शुरू हो गए थे धरना प्रदर्शन में उपस्थित जिला अध्यक्ष चेतन त्यागी जिला महासचिव सुजाता शर्मा जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता मनोज त्यागी पूर्व प्रत्याशी निमित यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुबोध त्यागी वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विजय शर्मा जिला उपाध्यक्ष सचिन तेवतिया जिला सचिव एसपी सिसोदिया शिव बाबू पाठक अभिषेक सिकरी जिला उपाध्यक्ष भावना विश्व जिला सचिव दिलशाद अहमद संजय सिंह महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कल्पना वर्मा महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव मंजू गौतम पुष्पा चौहान युवा प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष ललित चौधरी, ग़ाज़ियाबाद विधानसभा अध्यक्ष मनोज सपड़ा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष इरफान अहमद एससी एसटी प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव शैलेश कुमार व्यापार प्रकोष्ठ जतिन शर्मा पूर्वांचल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा पंकज झा संदीप सूद साहिबाबाद विधानसभा एससी एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष आदि रहे।