रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखंड :- हरिद्वार क्षेत्र के अंतर्गत सिडकुल से रानीपुर जा रही एक एंबुलेंस की कार से हुई सीधी टक्कर में उसमें सवार मरीज की मौत हो गई। इस टक्कर में एंबुलेंस चालक परिचालक व कार सवारियां भी घायल हो गई है पुलिस द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।                                                                          
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिडकुल स्थित पैनासोनिक कंपनी में कार्यरत फैक्ट्री कर्मी जगजीत सिंह को पथरी के दर्द के कारण भूमा निकेतन अस्पताल में रेफर किया गया। जिसे लेकर एंबुलेंस भूमा निकेतन अस्पताल जा रही थी। रानीपुर झाल के समीप दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार कार ने सामने से एंबुलेंस में टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी की सड़क पर एंबुलेंस पलट गई। 

एंबुलेंस में मरीज जगजीत सिंह की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। एंबुलेंस चालक व परिचालक तथा कार में सवार यात्रियों को काफी चोटें आई हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची ज्वालापुर पुलिस द्वारा घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। दुर्घटना में मारे गए फैक्ट्री कर्मी का शव पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया है।
Previous Post Next Post