रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- उत्तराखंड राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में मुख्यमंत्री पद को लेकर आलाकमान नेताओं से विचार-विमर्श उपरांत मुख्यमंत्री पद को लेकर कल सोमवार शाम को सभी अटकलों पर विराम लग जाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कार्यवाहक मुख्यमंत्री धामी के अलावा अनिल बलूनी, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत तथा रितु खंडूरी के नाम दौड़ में शामिल है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा शनिवार रात्रि को राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात को भी इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है। 

कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं। नवनिर्वाचित विधायकों को सोमवार सुबह शपथ दिलाई जाएगी। विधायक दल की बैठक में कल साईं मुख्यमंत्री पद का चयन किया जाएगा। प्रदेश के नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के मशवरे उपरांत यह कार्यक्रम तय किया गया है।                                                                              
प्रोटेस्ट स्पीकर बंशीधर भगत सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद विधायक दल की बैठक के उपरांत राज्य के मुख्यमंत्री का नाम घोषित किया जाएगा। कल शाम मुख्यमंत्री की घोषणा उपरांत दौड़ में शामिल नामों की अटकलों पर विराम लगाते हुए राज्य को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा।
Previous Post Next Post