रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्कर सिंह धामी को राज्य का दोबारा मुख्यमंत्री बनाए जाने पर हरिद्वार स्थित अग्रसेन घाट पर मां गंगा का पूजन कर दुग्ध अभिषेक किया। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यकर्ताओं ने मां गंगा से प्रार्थना की उत्तराखंड राज्य धामी के नेतृत्व में चौमुखी विकास करते हुए भारत का अग्रणी राज्य बने।                          
इस अवसर पर डा. जयपाल सिंह ने कहाकि पूर्व में अपने छोटे से कार्यकाल में जिस तरह से उन्होंने प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य करने का काम किया है यह सर्वविदित है। साथ ही आम आदमी के हित में लोक कल्याणकारी योजनाओं को निचले पायदान तक पहुंचा कर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। कहाकि अपने अथक प्रयासों के द्वारा उत्तराखंड में एक बार फिर से प्रचंड बहुमत की जीत दिलाने का काम किया है जो अपने आप में ऐतिहासिक है। 

उत्तराखंड का भविष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के हाथों में सुरक्षित होगा। प्रदेश एवं केंद्र की दोनों सरकारें डबल इंजन के रूप में काम करते हुए प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेगी। उन्होंने कहाकि मुख्यमंत्री के रूप में श्री धामी 23 मार्च को दोपहर 1 बजे परेड ग्राउंड देहरादून में शपथ लेंगे। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस से अपील है कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के शपथ ग्रहण समारोह में साक्षी बने। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जमदग्नि,अनिल अरोड़ा, संदीप गोयल, आशु चौधरी, लव शर्मा ,मोहित वर्मा, राजीव भट्ट ,आशुतोष शर्मा, नागेंद्र राणा, संजय सिंह आदि सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post