रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- कनखल क्षेत्र से सटे जंगली ग्रामीण इलाकों में हाथियों का आतंक जारी है। हाथियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों मे किसानों की फसल बर्बाद किया जा रहा है। कनखल क्षेत्र के पंजनहेड़ी व बिशनपुर के खेतों में हाथियों ने खेतों को उजाड़ डाला। रविवार दोपहर को हाथियों के झुंड को वन कर्मियों की टीम कडी मशक्कत के बाद ने जंगल की ओर भगाने में कामयाब हुई। हाथियों के उत्पात के कारण किसानों को खासा नुकसान हुआ है।                                              

विदित हो कनखल के जंगल से सटे ग्रामीण इलाकों बिशनपुर पंजनहेड़ी सहित कई गांव में हाथियों का आतंक जारी हैं। शनिवार देर रात टस्कर हाथियों का एक झुंड किशनपुर सहित आसपास के गांव में आ धमका और पूरी रात फसलों को रौंद डाला। अधिकतर हाथी तो जंगल में वापस लौट गए लेकिन 3 हाथी खेतों में ही रह गए। सुबह खेतों पर गए ग्रामीणों ने हाथियों को देखा। 

जिसके बाद भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पहले तो ग्रामीणों ने पटाखे फोड़कर हाथियों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन हाथी आक्रामक हो गए। फिर लोगों ने काफी शोर किया, लेकिन हाथी एक खेत से दूसरे खेत तथा एक गांव से दूसरे गांव की सीमा में दौड़ते नजर आए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने हाथियों के आने की सूचना वन प्रभाग एवं जगजीतपुर चौकी पुलिस को दी। जिसके बाद कई टीमें मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों को जंगल की ओर भगाया।
Previous Post Next Post