सिटी न्यूज़ | हिंदी....✍🏻

गाजियाबाद :-"ममता की छांव सेवा ट्रस्ट ( पंजी.)" द्वारा  संत रविदास कालोनी, पुराना विजय नगर में संचालित  "इन्दू शिशु विद्या सदन"  के समीप  कन्या पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें 151 कन्या और लंगुरिया उपस्थित थे। नवरात्रि के मध्य में पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा कर  बच्चों को फलाहार मिठाई, फल के साथ-साथ अन्य आवश्यक वस्तुएं  प्रदान की गयी। 

कन्या पूजन में   ट्रस्ट व स्कूल के संरक्षक  मेघ राज  अरोड़ा, स्वरूप नारायण, अध्यक्ष जगदीश ढोडियाल, कोषाध्यक्ष एम. एल. त्रिपाठी,मंत्री आमोद कपूर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील पंडित,उपाध्यक्ष मंजू त्रिपाठी और सुधा रानी , स्कूल समिति के संरक्षक  राजकुमार आर्या,सह-प्रबन्धक अर्चना शर्मा ,ट्रस्ट की सचिव और स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा शर्मा तथा  शिक्षक राजेश, शिक्षिका मंजू मल्होत्रा,गीता, शिवानी, कार्यक्रम में उपस्थित रहे। 

उल्लेखनीय है कक्षा नर्सरी से 5 तक संचालित इस स्कूल में कमजोर व गरीब वर्ग के बच्चों से मात्र फीस ली जाती है। बच्चों को गर्मी-सर्दी की ड्रेस,बस्ता व किताबें भी ट्रस्ट ही मुहैया कराता है। ट्रस्ट से जुड़े परिवार अपने बच्चों के जन्मदिन और अपनी विवाह वर्षगांठ की खुशियां भी इन बच्चों के साथ ही मनाते हैं।
Previous Post Next Post