रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ व मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति पंजीकृत के संस्थापक अध्यक्ष पंडित आर डी शर्मा ने बताया कि 31 जोड़ों का सामूहिक विवाह वसुंधरा क्रिस्टल होटल बैंक्विट में 31 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह कराया गया हैं। शादी का पूरा खर्च संस्था द्वारा उठाया गया । 

संस्था का उद्देश्य गरीबो, असहायों व जरूरतमंद लोगों के बेटे बेटियों की शादी आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण समय पर नही हो पता है। साथ ही कई लोग कर्जदार बन जाते है और उसका नतीजा कभी कभी काल बनकर उभरता है। इन सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओ को ध्यान में रखते हुए समाजसेवी संस्था राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ व मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति  ने सामूहिक विवाह कराने का फैसला लिया।

ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने बताया कि  विशाल कार्यक्रम को संस्था के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 31 नवदम्पति जोडियों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। दोनों पक्षो को उपहार भी दिया गया। सामुहिक विवाह शहर के क्रिस्टल पैलेस होटल सीओ इंदिरापुरम ऑफिस के सामने वसुंधरा गाजियाबाद  में आयोजित किया गया। विवाह के मौके पर सभी वैवाहिक परम्परा को ध्यान में रखा गया। हर दूल्हा पक्ष को अलग अलग चारपहिया वाहन से बैण्ड बाजा, आतिशबाजी के साथ दरवाजे लाया गया।

इसके बाद जयमाला कार्यक्रम विधि विधान से सभी के फेरे कराए गए तत्पश्चात दुल्हन और बारातियों को सम्मान पूर्वक विदा किया गया इस विवाह समारोह मैं शहर के गणमान्य   में मौजूद थे इस अवसर पर कपिल शर्मा के के शर्मा राजीव शर्मा अंजना त्यागी भक्ति सिंह अनीता शर्मा पूनम चौधरी नीलम त्यागी संदीप शर्मा विनोद जोशी नीरज पंडित विजय गोयल आर्य अशोक शर्मा महेश शर्मा सुनीता सिंह आदि
Previous Post Next Post