रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- यति नरसिंहानंद सरस्वती फाउंडेशन 'हर मन कृष्ण, हर घर गीता, हर हाथ गाण्डीव' अभियान चलाएगा। इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद से 8 मई को होगी। मध्यप्रदेश के विवादित कालीचरण महाराज समेत देश के कई धर्माचार्य इस कार्यक्रम में आएंगे।
फाउंडेशन से जुड़ी डॉ. उदिता त्यागी ने बताया कि यह कार्यक्रम 8 मई की सुबह 10 बजे गाजियाबाद में गोविंदपुरम स्थित प्रीतम फार्म हाउस में होगा। इसमें अनंतश्री विभूषित महंत स्वामी नारायण गिरी महाराज, कालिका पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत, महामंडलेश्वर स्वामी नवलकिशोर दास, महामंडलेश्वर स्वामी हरिओम गिरी महाराज, महामंडलेश्वर नवल गिरी, कार्ष्णि स्वामी शैलेशानंद महाराज, अन्नपूर्णा भारती आदि आएंगे।
डॉ. उदिता त्यागी ने कहा, जीवन को कैसे जिया जाए, यह भागवत गीता में स्पष्ट रूप से लिखा है। इसलिए हम नई पीढ़ी को भागवत गीता के बारे में लॉजिकली रूप से समझाएंगे। उन्हें इस पुस्तक का वितरण भी करेंगे। हमारी मांग है कि भागवत गीता स्टडी सिलेबस में आनी चाहिए। डॉ. उदिता ने कहा कि जिस प्रकार युद्ध क्षेत्र में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गाण्डीव दिया था, उसी प्रकार हम भी आह्वान कर रहे हैं कि अपने परिवार की रक्षा के लिए उसका मुखिया या सदस्य गाण्डीव धारण करें।
आपको बता दें कि महाभारत के युद्ध में पांडव पुत्र अर्जुन के पास गाण्डीव नामक एक दिव्य धनुष था। यह एक ऐसा तरकश था, जिसके बाण कभी खत्म नहीं होते थे।