रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- व्यापारी सुरक्षा फोरम की गाजियाबाद महानगर के पुनर्गठन कार्य विस्तार के संबंध में समन्वय बैठक वीरवार शाम को आयोजित की गई। बैठक में संगठन के कुछ पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक अशोक कुमार गोयल ने बताया कि बैठक के दौरान आरके गोयल को अध्यक्ष, धर्मेंद्र सोहेल को महासचिव और विकास बंसल को कोषाध्यक्ष के रूप में आम सहमति से नियुक्त किया गया।
इसके अलावा जल्दी ही संगठन की महानगर कमेटी व बाजार कमेटियों का गठन भी किया जाएगा। संगठन जल्दी व्यापारी स्वाभिमान सम्मेलन का भी आयोजन करेगा। और व्यापारी हितों के विषय में सरकार को अपनी शिकायतें व सुझाव भी भेजेगा। बैठक के दौरान सुबोध कुमार गुप्ता, अशोक अरोड़ा, राजकुमार आर्य, सुनील गुप्ता, आरके गोयल, सुरेंद्र अरोड़ा, देवेंद्र अग्रवाल और अशोक कुमार गोयल आदि मौजूद रहे।