रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- समाजसेवी विकास बंसल व कामनी बंसल के विवाह की 25 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया। श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में श्याम भक्त श्याम भजनों पर घंटों झूमते रहे। समाजसेवी विकास बंसल समाज व धर्म के कार्यो में हमेशा आगे रहते हैं। वे श्याम भक्त भी हैं।
यही कारण रहा कि अपने विवाह की 25 वीं वर्षगांठ पर उन्होंने शनिवार 30 अप्रैल को अपने केजी 23 कविनगर स्थित आवास पर श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन कराया जिसमें बडी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक पहुंचे और भगवान के दरबार में हाजरी लगाई। मुकेश गोयल के सान्निधय में हुए आयोजन में शाम सवा छह बजे ज्योति प्रचंड की गई जिसके बाद आयुष सोमानी, साक्षी-संदीप साहनी व ममता भारती ने श्याम भजनों से सभी को भाव-विभोर कर दिया।
भगवान को आरती के बाद विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। भोजन प्रसादी में बडी संख्या में श्याम भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। उषा बंसल, हरीश बंसल, प्रदीप बंसल, दीपक बंसल, मयंक बंसल व हर्षित बंसल समेत बंसल परिवार के सभी सदस्यों ने भगवान श्याम की आरती की व सभी का स्वागत किया।
Previous Post Next Post