रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखंड :- धर्मनगरी हरिद्वार में कनखल स्थित कृष्ण धाम व पूर्णानंद आश्रम में आयोजित मूर्ति व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आज संघ प्रमुख मोहन भागवत समारोह में शामिल हुए                                   

कृष्ण निवास व पूर्णानंद आश्रम में आयोजित  गुरुयत्र मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि धर्म के उत्थान का प्रयास होगा तो भारत का उत्थान होगा। श्री भागवत ने कहाकि सनातन धर्म उठेगा तो भारत उठेगा। भारत माता के पुत्र होने के नाते सनातन धर्म का अनुपालन और उत्थान हम सबका कर्तव्य है। 

संघ प्रमुख ने कहाकि हमें अपनी छोटी-छोटी विविधताओं को रखते हुए धर्म, समाज और राष्ट्र के लिए चलना है। भारत अपने लक्ष्य की ओर चल पड़ा है और इस मार्ग में बीच में कोई भी बाधा के रूप में ना आए। इस मार्ग में जो चलना चाहते हैं हमारे साथ आएं उनका स्वागत है।  हजार वर्ष से हमको समाप्त करने का प्रयास चल रहा है, किन्तु हम समाप्त नहीं हुए क्योंकि धर्म की ताकत हमारे साथ है।

कार्यक्रम में पहुंचने पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने गुरुत्रय की मूर्ति का अनावरण किया। इस दौरान निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज, महामण्डलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज, महामण्डलेश्वर स्वामी गिरिधर गिरि, निर्वाणी अखाड़े के सचिव महंत रविन्द्र पुरी महाराज समेत अनेक संत व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Previous Post Next Post