रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- संत नगरी कनखल के जगजीतपुर में श्री बालाजी धाम सिद्धबली नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, राज विहार में श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्रीबालाजी धाम में आरंभ हो रहे आज से दो दिवसीय समारोह में पीठाधीश्वर स्वामी आलोक गिरी के नेतृत्व में धूमधाम से श्री रामायण शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सभी श्री महंतों को संतो ने तथा रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने शोभा यात्रा में श्रद्धा पूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा में विशालकाय हनुमान जी तथा अन्य झांकियों के साथ रथ पर विराजमान संत महात्माओं का क्षेत्र की जनता ने पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि हनुमानजी को सजीव देवता का प्रतीक माना गया है। जो भक्तों का संकट स्वयं से भिन्न भिन्न रूपों में प्रकट होकर समाधान करते हैं। जो हनुमान भक्त होता है उसका कभी अहित नहीं होता। हनुमान जी की उपासना से भूत प्रेत तथा अन्य व्याधियों और कष्टों का निवारण स्वत ही हो जाता है।
 विधायक आदेश चौहान ने कहा कि संतों की संगत से मनुष्य अच्छे विचारों को जागृत करता है। संत साधक होते हैं और संत अपनी साधना से जगत कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं। वह इस शोभायात्रा में संतों का आशीर्वाद पाकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे है।                              
श्रीमहंत आलोक गिरी ने शोभायात्रा में आए सभी श्री महंत व संतो तथा भक्तों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर महंत केदार गिरी, स्वामी नरेश गिरी, स्वामी नीरज गिरी, स्वामी कुलदीप गिरी, सागर गिरी, पार्षद नरेंद्र राणा पार्षद विकास कुमार आदि सहित सैकड़ों भक्त गण उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post