सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को गाजियाबाद में कहा कि देश का सौभाग्य है कि देश को ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में मिला। वे राजनीतिक होते हुए भी अपनी मन की बात में राजनीतिक बात नहीं करते। वह अपने संबोधन में सामाजिक विषयों पर अपनी बात और सुझाव जनता के समक्ष रखते हैं और जनता से भी बात करते हैं। जेपी नड्डा रविवार को प्रधानमंत्री के 'मन की बात' सुनने के लिए गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-11 स्थित एमआई गार्डन में आए हुए थे। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पीएम का संबोधन सुना। इसके बाद जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं से ऑफलाइन संवाद किया।

नड्डा ने कहा कि आज मन की बात का 88वां एपिसोड था। सबसे पहला एपिसोड 3 अक्टूबर 2014 की हुआ था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी पूर्ण रूप से राजनीतिक व्यक्ति हैं, लेकिन आज तक मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने एक भी राजनीतिक बात नही की। उन्होंने सामाजिक मुद्दों को उठाया। उन पर अपने सुझाव दिए। चाहे पर्यावरण का मुद्दा हो,जल संरक्षण ,स्वास्थ्य, फिटनेस, फिट इंडिया या योगा या फिर छात्रों को वैदिक गणित का मुद्दा हो। उन्होंने सामान्य विषयों को जनता के समक्ष रख। वह भी वन वे ट्रैफिक नहीं, बल्कि जनता के लोगों से बातचीत कर अपने मन की बात रखी। उन्होंने कहा कि सात सालों के दौरान 12 प्रतिशत गरीबी का उन्मूलन हुआ है।

नड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा, वे मन की बात की अकेले में न सुनें, बल्कि आम जनता के साथ सामूहिक रूप से कोई कार्यक्रम बनाकर सुने। उस पर चर्चा करें, तभी इसका लाभ आम जनता को मिलेगा। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेलिवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल, महापौर आशा शर्मा, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, विधायक सुनील शर्मा, अतुल गर्ग, अश्वनी शर्मा, वसुंधरा बूथ प्रभारी जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
Previous Post Next Post