उदित मोहन गर्ग


रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला एवं महानगर इकाई ने वीरवार को हुई राकेश मार्ग पर दिनदहाड़े हुई व्यापारी के साथ   दर्दनाक घटना पर प्रशासन के प्रति अपना बहुत अधिक रोष प्रकट किया। राकेश मार्ग पर भग्गू सुनार ज्वेलर के यहां दिनदहाड़े स्कूटी सवार दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। जिसके चलते बदमाशों ने व्यापारी पर अपनी बंदूक से गोली चला दी जिसमें  व्यापारी का बेटा विकास वर्मा के पेट पर गोली लगने से घायल हो गया। तभी उन्हें तुरंत व्यापारी ने उपचार के लिए यशोदा हॉस्पिटल एडमिट कराया। प्रशासन को घटना का पता चलते ही कार्यवाही कर दयानंद नगर चौकी इंचार्ज को तत्काल सस्पेंड किया गया। 

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष उदित मोहन गर्ग ने कहा कि महानगर के व्यापारी लगातार हो रही घटनाओं से एक भय के माहौल में जी रहा है ऐसे में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अपने सभी व्यापारियों के माध्यम से उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री जी से यह मांग करते हैं कि जिस प्रकार वह भू माफियाओं पर नियंत्रण पाने के लिए उचित कार्यवाही कर रहे हैं। उसी प्रकार हम व्यापारियों के प्रति एक अनुकूल वातावरण बने जिससे व्यापारी निडर होकर अपना व्यापार कर सके। इस पर उत्तर प्रदेश के शासन प्रशासन को बहुत अधिक ध्यान देने एवं कार्यवाही करने की आवश्यकता है।
Previous Post Next Post