रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- बहादराबाद क्षेत्र मे हरिद्वार घूमने आए नोएडा के चार दोस्तों की कार पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में चारों दोस्त घायल हो गए।  एक दोस्त की हालत नाजुक बनी हुई है। बहादराबाद पुलिस ने उसे स्थानीय अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया है।                 

 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नोएडा से रात्रि दीपक, विशेष, नवीन और अनिकेत चार दोस्त हरिद्वार घूमने के लिए निकले थे। आज सवेरे जैसे ही उनकी कार कोर कॉलेज से बढ़ेडी की तरफ घूमी तो तेज रफ्तार कार ढाबे के एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार आगे से काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक दीपक गंभीर रूप में घायल हो गया।
 
पुलिस ने निजी एंबुलेंस से एक युवक को निजी अस्पताल और गंभीर रूप से घायल दीपक को बहादराबाद अस्पताल में भर्ती कराया। अन्य दो घायल अलग-अलग अस्पताल में भर्ती हैं। चारों युवक नोएडा किसी निजी कंपनी में कार्यरत हैं।
Previous Post Next Post