सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनगर में आयोजित शास्त्रीय संगीत व नृत्य का कार्यक्रम ताल समाप्त हो गया। कार्यक्रम के दूसरे व अंतिम दिन पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित बिरजू महाराज की पौत्रियों रागिनी, शिनजिनी कुलकर्णी व यशस्विनी ने कत्थक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। गाजियाबाद, दिल्ली आदि से आए एक हजार से अधिक श्रोता उनके कत्थक नृत्य को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। 

कलाकारों के सम्मान में विद्यालय के बच्चों ने भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। श्रोताओं ने कहा कि संगीत के इस प्रकार के कार्यक्रम देखने के लिए उन्हें दिल्ली जैसे बड़े शहर तक जाना पड़ता था। दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनगर ने इस कार्यक्रम का आयोजन कर न केवल उन्हें इस महान क्षण का साक्षी बनने का अवसर दिया, अपितु गाज़ियाबाद की प्रतिष्ठा में भी चार चाँद लगाने का कार्य किया। स्कूल की प्रधानाचार्य शुचि शर्मा ने सभी कलाकारों को प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया।
Previous Post Next Post