सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- आदित्य वर्ल्ड सिटी निवासी तलाकशुदा महिला ने वेव सिटी निवासी विवेक शर्मा पर विवाहित होने की बात छिपाकर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि विवाहित होने की बात खुलने पर उसने बंधक बनाकर दुष्कर्म भी किया। पीड़िता मॉडल है। मामले में महिला ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

आरोप है कि कविनगर पुलिस ने पौने दो लाख रुपये लेकर रिपोर्ट दर्ज की और बयानों के बाद भी विवेचक ने गंभीर धाराओं को हटाकर धोखाधड़ी में बदल दिया। महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है। महिला ने बताया कि 3 साल पहले फेसबुक के जरिये उनकी मुलाकात वेव सिटी निवासी विवेक शर्मा से हुई थी। शादी का झांसा देकर वह उनके साथ ही रहने लगा। 2021 में विवेक उन्हें आदित्य वर्ल्ड सिटी में ले आया और यहां किराए के फ्लैट में रहने लगे। 

आरोप है कि 2 नवंबर 2021 को विवेक ने उनके साथ मारपीट की और भाग गया। इसके बाद वह उसके मकान पर गईं तो उसके परिवार के लोगों ने भी उनके साथ मारपीट और छेड़छाड़ की। मामले में शादी का आश्वासन देने के बाद वह दोनों फिर से साथ रहने लगे। इसी दौरान उन्हें विवेक के शादीशुदा होने का पता चला। आरोप है कि उन्होंने इसका विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दे दी और बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा। एसएसपी ने मामले में जांच करने की बात कही है।
Previous Post Next Post