रिपोर्ट :- गजेंद्र सिंह
नई दिल्ली :- ओखला स्थित क्राउन प्लाजा टुडे होटल में एक दैनिक समाचार पत्र द्वारा 'उधोग रत्न अवॉर्ड' का अनावरण किया गया। इस काफी टेबल बुक में उत्तरी भारत के 25 ऐसे उघोगपतियों को सम्मलित किया गया था जिन्होंने चुनौतियों को स्वीकार कर संघर्ष करके उघोग जगत में अपना नाम स्थापित किया है।
मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय भारी उघोग मंत्री भारत सरकार महेंद्र नाथ पाडेय तथा सासंद रवि किशन द्वारा इन सभी को 'उघोग रत्न' से सम्मानित किया गया। उघोग जगत में संघर्ष कर रहे अन्य उघमियो को इससे प्रेरणा मिल सके गाजियाबाद की ओर से समरकूल ग्रुप के चेयरमैन संजीव गुप्ता को भी इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया जिनकी व्यापारिक सफलता बहुत ही संघर्षपूर्ण ओर प्रेरणादायक रही है।