रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- व्हाइट म्यूजिकल ग्रुप व सिद्ध बैंड द्वारा रविवार को लोहियानगर स्थित हिंदी भवन में रविवार को गीतों का सफर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के उभरते गायकों ने पुराने गीतों को अपनी आवाज में प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का उदघाटन दीप जलाकर मेयर आशा शर्मा द्वारा किया गया। 

सरस्वती वंदना के पश्चात गायक कुमार महेश, आकृति मिश्रा, अनुश्री व गौरव कुमार ने पुराने गीतों को अपनी आवाज में प्रस्तुत किया तो हर कोई झूम उठा। सिद्ध बैंड की प्रस्तुति को भी खूब पसंद किया गया। बैंड लीडर सतीश कुमार थे। 

कार्यक्रम के संयोजक डॉ महेश कुमार व्हाईट व डायरेक्टर डॉ आलोक कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उददेश्य शहर की प्रतिभाओं को तराश कर आगे लाना और उन्हें एक बडा प्लेटफार्म उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में डॉ महेश कुमार व्हाइट की आठवीं पुस्तक का लोकापर्ण भी किया गया। संस्था द्वारा जल्द ही गायन प्रतियोगिता गाजियाबाद आइडल का आयोजन भी किया जाएगा जिसका पोस्टर भी रविवार को लॉंच किया गया।
गाजियाबाद आइडिल प्रतियोगिता के लिए जल्द ही ऑडिशन लिए जाएंगे और सफल गायकों व कलाकारों को म्यूजिक वीडियो व वेब सीरिज में काम करने का अवसर दिया जाएगा। गीतों का सफर कार्यक्रम का संचालन पूनम शर्मा ने किया।
Previous Post Next Post