रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर हरिद्वार कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद करते हुए हर की पौड़ी स्थित सुभाष घाट कार्यालय में मनाई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं मायापुर स्थित यूनियन कार्यालय में भी पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पुण्यतिथि अवसर पर सुभाष घाट स्थित कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव डॉ. संजय पालीवाल ने कहा कि पंडित नेहरू भारत में स्वतंत्रता पूर्व और पश्चात कि भारतीय राजनीति में केंद्रीय व्यक्तित्व थे। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि महात्मा गांधी के संरक्षण में वह भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे। 

नगर अध्यक्ष ज्वालापुर यशवंत सैनी ने कहा कि पंडित नेहरू समाजवादी, धर्म निरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणतंत्र के वास्तुकार माने जाते हैं। सुभाषनगर अध्यक्ष कैलाश प्रधान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो में किसानों का शोषण रोकने के लिऐ सहकारिता आंदोलन चलाया। जिससे किसानों की उपज का पैसा सीधे उनको ही प्राप्त हो। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता रमेश चंद्र शर्मा, मध्य हरिद्वार ब्लाक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, हरद्वारी लाल, आशीष शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, लोकनाथ शर्मा, कालूराम वर्मा मौजूद रहे।
Previous Post Next Post