रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने अपने जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों एवं पार्षदों से अपील की थी कि सभी अपने क्षेत्र के सरकारी स्कूल में जाकर बच्चों के साथ जन्मदिन मनाएं।

इसी क्रम में सुनील शर्मा विधायक साहिबाबाद ने विधानसभा क्षेत्र के सरस्वती विद्या मंदिर सिहानी, कंपोजिट विद्यालय विद्यालय करहेडा, प्राइमरी स्कूल नूर नगर में जाकर बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया। सुनील शर्मा विधायक साहिबाबाद ने बच्चों के साथ केक काटा और अपना बच्चों को आशीर्वाद दिया। अपने बीच विधायक को देखकर बच्चों के चेहरे पर खुशी जाहिर हो रही थी। सुनील शर्मा विधायक साहिबाबाद ने करेड़ा गौशाला में जाकर गौ माता का आशीर्वाद लिया।

वहीं विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर जैसे खोड़ा, मोहन नगर, राजेंद्र नगर, शालीमार गार्डन, डीएलएफ, वसुंधरा, वैशाली, इंदिरापुरम, नंदग्राम आदि विभिन्न इलाकों में पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय पार्षदों द्वारा सभी सरकारी स्कूलों में जाकर जन्मदिन मनाया एवं शरबत वितरण आदि का कार्यक्रम रखा।
Previous Post Next Post