रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। दुनिया के तमाम देश योग के महत्व को समझते हुए योग दिवस को मनाते हैं। योग का अभ्यास शरीर और मस्तिष्क की सेहत के लिए फायदेमंद है। योग शरीर को रोगमुक्त और मन को शांति देता है। भारत में ऋषि मुनियों के दौर से योग होता आ रहा है। योग भारतीय संस्कृति से जुड़ा है, जो अब विदेशों में भी फैल गया है। योग के विदेशों में प्रसारित करने का श्रेय हमारे योग गुरुओं को जाता है, जिन्होंने विदेशी जमीन पर योग की उपयोगिता और महत्व के बारे में बताया। आज विश्व भर में लोग स्वस्थ रहने के लिए योगाभ्यास कर रहे हैं। योग का महत्व कोरोना काल में और अधिक बढ़ गया। जब कोविड लॉकडाउन के दौरान लोग घरों से बाहर नहीं निकल सकते थे। जिम बंद हो गए थे तब लोगों ने मन को शांत रखने और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए घर पर ही योगाभ्यास किया। लेकिन इस दिन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरुआत साल 2015 में हुई। जब पहली बार पूरी दुनिया में योग दिवस एक साथ मनाया गया। 

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त महासभा में दुनियाभर में योग दिवस मनाने का आह्वान किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकार कर लिया। महज तीन महीने के अंदर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन का ऐलान कर दिया गया। अगले ही साल 2015 में 21 जून को पहली बार विश्व योग दिवस दुनिया भर में मनाया गया। इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम Yoga For Humanity है, जिसका अर्थ है मानवता के लिए योग। इस थीम के साथ दुनियाभर में 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा। 

संजीव शर्मा ने बताया की गाजियाबाद महानगर में आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को 356 स्थानों पर धूमधाम से मनाया जाएगा। गाजियाबाद महानगर के सभी जनप्रतिनिधि विभिन्न स्थानों पर योग दिवस कार्यक्रम के आयोजन में अपना योगदान देंगे और एक साथ योगाभ्यास करेंगे। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह आईटीएस कॉलेज मोहन नगर, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल बाल्मीकि पार्क नवयुग मार्केट, प्रदेश मंत्री नरेंद्र कश्यप B-block पार्क संजय नगर, एमएलसी विजय बहादुर पाठक मिहिर भोज पार्क नेहरू नगर।

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा चंद्रशेखर पार्क शालीमार गार्डन, मेयर आशा शर्मा कवि नगर सेंट्रल पार्क, शहर विधायक अतुल गर्ग पंडित दीनदयाल पार्क प्रताप विहार, विधायक सुनील शर्मा कैलाश मानसरोवर, विधायक अजीत पाल त्यागी शिवालिक पार्क अशोक नगर, एमएलसी दिनेश गोयल D-block पार्क गोविंदपुरम, एमएलसी सुरेश कश्यप शालीमार सिटी भोपुरा, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी डीएलएफ कॉलोनी भोपुरा, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल लाल क्वाटर लोहिया नगर, चेयरमैन विकास तेवतिया राणा मैरिज होम मुरादनगर, चेयरमैन रीना भाटी इंदिरा विहार खोड़ा, ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी शिव मंदिर अशोक नगर, राहुल चौधरी सदरपुर में योग कार्यक्रम में रहेंगे। गाजियाबाद महानगर में योग दिवस कार्यक्रम संयोजक गोपाल अग्रवाल, सह संयोजक जय कमल अग्रवाल व गुंजन शर्मा को योग दिवस सफल बनाने को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Previous Post Next Post