रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- जागृति चैरिटेबल संस्था की 31 वीं वर्षगांठ पर निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन 26 जून को त्रिपाठी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर ई-14, सेक्टर 9, विजय नगर गाजियाबाद में किया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। 

संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी व अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार गुप्ता ने प्रेस वार्ता में बताया कि कार्यक्रम में फिजीशियन हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा निशुल्क परामर्श दिया जाएगा। शिविर में सभी प्रकार की खून की जांच एक्स-रे, ईसीजी, अल्ट्रासाउंड की सेवाएं निशुल्क प्रदान की जाएंगी। सिटी स्कैन व एमआरआई रुपए 1500 इको 400 प्रति मरीज़ चार्ज होगा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासी इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठा सकें। जागृति चैरिटेबल संस्था के निशुल्क सेवा के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डॉ एमएल त्रिपाठी, डॉ मृगांक त्रिपाठी, डॉ शशांक त्रिपाठी, डॉ शुभी त्रिपाठी, डॉ ए.के. रस्तोगी, डॉक्टर गोपाल शर्मा। ट्रस्टीगण -: सी. ए. आलोक गुप्ता, सी. ए. रमाकांत माहेश्वरी, मनमोहन गुप्ता, डॉ. आर.के. पोद्दार, सी.ए. अनिल गुप्ता, एम. के. सेठ, डॉ. रतनलाल, सी. ए. सुनील पी गुप्ता होंगे।
Previous Post Next Post