◼️स्मृति दिवस पर याद किए गए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी


रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर राष्ट्रीय मंत्री सुनील देवधर सांसद जनरल वीके सिंह और महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा समेत भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
 
माल्यार्पण के उपरांत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए *राष्ट्रीय मंत्री सुनील देवधर* ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्मृति दिवस  के मौके पर पूरे देश में माल्यार्पण के साथ साथ भाजपा के सभी नेता और कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में पौधारोपण का काम कर रहे हैं l  उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि भावी पीड़ी को डॉ. श्यामा प्रसाद मुर्खजी के आदर्शो पर चलना चाहिए। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद ने कश्मीर में लगी धारा 370 का खुला विरोध किया था। वह अपने जीवन की अंतिम सांस तक कश्मीर आंदोलन के लिए लड़ते रहे।कहा की यह डॉ. श्यामा प्रसाद का ही कहना था कि एक देश में दो निशान, दो प्रधान और विधान नहीं चलेंगे। पंडित जी संयुक्त भारत विचार के प्रबल समर्थक रहे l भाजपा आज भी मुखर्जी के विचारों को लेकर चल रही है। जिस आंदोलन को लेकर पंडित श्याम प्रसाद मुखर्जी मुखर रहे उस सपने को आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने ना केवल साकार किया है बल्कि देश के प्रति अपनी निष्ठा को प्रदर्शित किया है l

*सांसद जनरल वीके सिंह* ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक नेता के रूप में नए भारत के निर्माण का लक्ष्य डॉ. मुखर्जी के विचारों से प्रेरित है। केंद्र शासित प्रदेश ज मू-कश्मीर तथा लद्दाख विकास पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। केंद्र सरकार के कानूनों के कार्यान्वयन से क्षेत्र के लोगों के जीवन को आसान बनाने में मदद मिली है। समाज के  वंचित वर्ग सरकार की विकास योजना की मुख्य धारा में शामिल हो गए हैं। मोदी सरकार की सात साल से अधिक की लंबी यात्रा; ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के विजन को मानने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों के अनुरूप रही है।

*महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा* ने पंडित जी को श्रद्धा सुमन व्यक्त करते हुए कहा कि वे एकजुट भारत की बुलंद आवाज थे l आज जब हम उनकी पुण्यतिथि मना रहे हैं, यह उचित होगा कि हम न सिर्फ स्वयं के लिए, बल्कि आगामी पीढ़ी के लिए भी उनके विचारों को प्रेरणा के रूप में ग्रहण करें। आज हमें एक गौरवशाली और सशक्त राष्ट्र के संबंध में उनके महान विचारों और बुद्धिमत्ता का स्मरण रखना चाहिए। कार्यक्रम के संयोजक महानगर मंत्री संजीव चौधरी विकास डागर रिचा भदोरिया ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

इस अवसर पर स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अशोक मोगा महामंत्री पप्पू पहलवान पार्षद राजकुमार नागर हातिम सिंह नगर मीणा गांधी मोहन गर्ग बलदेव राज शर्मा जगदीश साधना पूर्व मेयर आशु वर्मा कृष्ण वीर चौधरी सरदार एस पी सिंह, अजय शर्मा विजय मोहन हातम सिंह नगर, यशपाल पहलवान पार्षद धीरज शर्मा बॉबी त्यागी संजय कांत शर्मा सुशील गौतम कुलदीप त्यागी गुंजन शर्मा उदिता त्यागी पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल कुलदीप त्यागी सुशील गौतम, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष सचिन ढेढा आशुतोष शर्मा विवेक भाटी राम त्यागी विनीत चौधरी आशीष चौधरी राहुल भाटी अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष अमित कल्याणी मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा प्रीति चंद्रा सचिन सोनी रानिता सिंह अश्वनी शर्मा, प्रदीप चौधरी, विपिन सैनी कामेश्वर त्यागी लेखराज माहौर प्रदीप चौहान तरुण शर्मा श्यामवीर चौधरी परमजीत सिंह पम्मी बाबूजी सुभाष शर्मा दुष्यंत पंडित पंकज भारद्वाज राकेश त्यागी जय कमल अग्रवाल श्याम शर्मा भक्ति सिंह मनोज यादव उमेश भाटी उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post