रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- उत्तराखंड राज्य में एक से एक प्रतिभावान छात्र छात्राओं ने अपनी क्षमता का परिचय देते हुए कई बार परीक्षाओं में अच्छे रंग से उत्तीर्ण कर अपना नाम रोशन किया है। राज्य के कई प्रतिभावान छात्र-छात्राओं द्वारा देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उच्च पदों पर अपनी प्रतिभा के बल पर उच्च स्थान प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की है।                                               
इसी कड़ी में हरिद्वार के प्रतिभावान छात्र आयुष गैरोला ने जो कि रानीपुर स्थित डीपीएस स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र हैं। उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर 2022 की काल्ट(CALT) परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक में 74 वा स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल व शहर तथा अपने उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन किया है। आयुष की इस उपलब्धि पर उनके घर में प्रसन्नता का माहौल बना हुआ है। आयुष के पिता हरिद्वार रोशनाबाद जिला कारागार में डॉक्टर के पद पर तैनात हैं। जिनकी छवि एक ईमानदार वह मिलनसार व्यक्ति के रूप में जानी जाती है। पुत्र की इस उपलब्धि पर उनके घर में बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
Previous Post Next Post