◼️शुक्रवार को गौरव बंसल के आवास पर पहुंचे थे महंत



रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- नगर के प्राचीन दूधेश्वरनाथ नाथ मन्दिर के महंत नारायण गिरी गुरुवार को गुलमोहर एन्क्लेव निवासी गौरव बंसल के आवास पर पहुंचे। जहां गौरव व उनकी पत्नी अनुजा ने महंत जी के चरण छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभी ने भोग गृहण किया। इस अवसर पर महंत नारायण गिरी ने कहा कि मनुष्य को केवल अपने कर्मों पर ध्यान देना चाहिए। मनुष्य के अच्छे कर्म ही उसके आचरण में भी सुधार आते हैं और उसके संस्कारों को भी दर्शाते हैं। 

साथ ही उन्होंने कहा कि यदि सभी मनुष्य परोपकार की भावना से प्रेरित होकर एक दूसरे की मदद करें तो कोई भी इंसान दुखी नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि हमें अच्छे कर्मों से ही मनुष्य जन्म मिला है, जिसका हमें सदुपयोग करना चाहिए और सभी जीवों के प्रति मन में दयाभाव रखते हुए अच्छे कर्मों की तरफ ही अग्रसर रहना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि कर्म करना हमारा काम है और उसका फल देना ईश्वर का काम है। सनातन संस्कृति हमारी पहचान है और हमें इसे अपनाकर इसका प्रचार व प्रसार करना चाहिए। इस मौके पर गौरव बंसल, अनुजा बंसल, परी बंसल, आरडब्लूए की पूर्व अध्यक्षा रश्मि चौधरी, अंशिका चौधरी सौरभ गर्ग, दैनिक एकता ज्योति समाचार पत्र के प्रधान सम्पादक राजकुमार राणा ने महंत नारायण गिरी से आशीर्वाद लिया।
Previous Post Next Post