रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- हर्ष ईएनटी अस्पताल में रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। अस्पताल के संचालक डॉ बीपी त्यागी ने स्टॉफ के साथ केक काटकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन की बधाई दी। डॉ बी पी त्यागी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के विकास व जनकल्याण के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं। उनके नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। समाज के हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरू हुई हैं, जिनका लाभ करोडों लोगों को मिल रहा है। 

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है तो उसका कारण यही है कि उत्तर प्रदेश में आज बिना किसी भेदभाव के कार्य हो रहा है और उसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ही है। उनके जन्मदिन पर भगवान ये यही प्रार्थना है कि वे इसी प्रकार निरंतर सफलता की सीढियां चढते रहें और उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित करता रहे।
Previous Post Next Post