सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- 40 वें जवाहर लाल नेहरू मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए मैच में मेजबान जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र ने धमाकेदार जीत दर्ज की। टीम ने डीएस क्रिकेट अकैडमी को 320 रन से जीत हराया। अंबेडकर रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र के मैदान पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया व 40 ओवर में आठ विकेट पर 383 रन का विशाल स्कोर टांग दिया। 

सक्षम राय ने 65 गेंद पर 13 चौकों व आठ छक्कों की मदद से 125 रन व अरनव ने 81 गेंद पर 14 चौकों व चार छक्कों की मदद से 106 रन ठौंके। रोहन ए जैटली ने 45 गेंद पर 13 चौकों व दो छक्कों की मदद से 73 रन की पारी खेली। अभिमन्यु को तीन व चेतन को दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करते हुउ डीएस क्रिकेट अकैडमी 14.1 ओवर में 63 रन पर ही आउट हो गई। अंश बालियान 17 रन व प्रथम अरोडा 11 रन के अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकडे तक नहीं पहुंच पाया। वरूण वर्मा ने 11 रन देकर पांच विकेट झटके। शिवा तेवतिया व हर्ष ने दो-दो विकेट लिए। सक्षम राय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
Previous Post Next Post