सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- राजस्थान समाज गाजियाबाद 1974 द्वारा निर्जला एकादशी पर शिकंजी का वितरण किया गया। शिकंजी का वितरण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में किया गया। संस्था की अध्यक्ष बबीता गुटगुटिया ने बताया कि इन दिनों भीषण गर्मी पड रही है, जिससे लोग परेशान हैं। खासकर राहगीरों को गर्मी में बहुत अधिक परेशानी हो रही है। 

उन्हें पीने का ठंडा व शुद्ध पानी तक नहीं मिल पा रहा है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए ही संस्था की पदाधिकारी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गईं और लोगों को शिकंजी का वितरण किया। रेखा भुवालका ने बताया कि निर्जला एकादशी का पर्व हमें जल के महत्व का संदेश भी देता है। अतः हमें पानी की बर्बादी को रोकना चाहिए और प्यासे को पानी पिलाना चाहिए। इससे बडा पुण्य का दूसरा कोई कार्य नहीं है।
Previous Post Next Post