सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- समर्थ नारी समर्थ भारत द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर रविवार को कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित स्वामी दयानंद पार्क में पौधरोपण किया। संस्था के कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण करने के बाद उनकी नियमित रूप से देखभाल करने का संकल्प भी लिया गया। 

संस्था की राष्ट्रीय महासचिव प्रिया वर्मा ने बताया कि पौधरोपण मियावाकी टेक्निक से किया गया। मियावाकी जो कि एक जापानी टेक्निक है। मियावाकी तकनीक से बारिश की हर बूंद सहेजी जा सकती है, जिससे पौधे 10 गुना अधिक तेजी से विकसित होते हैं। पौधरोपण में राज सिरोही, पूनम माथुर, अंजलि, सविता, हरजिंदर तोमर, क्षितिज, आलोक वर्मा आदि ने भी सहयोग दिया।
Previous Post Next Post