रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखंड :- हरिद्वार की उपनगरी कनखल स्थित सन्यास मार्ग योगाभ्यास आश्रम में श्री महाप्रभु रामलाल जी, योगेश्वर स्वामी मुल्कराज जी, सदगुरुदेव स्वामी देवी दयाल जी महाराज की अपार अनुकंपा वह सद्गुरु के आशीर्वाद से आगामी 12 -13 जुलाई 2022 को गुरु पूर्णिमा उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। गुरु पूर्णिमा अवसर पर देश के कोने-कोने से प्रमुख योगाचार्य व साधक तथा श्रद्धालुगण भारी संख्या में पहुंचकर गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।                      
कनखल स्थित गुरु पूर्णिमा पर निशुल्क 5 जुलाई से 15 जुलाई तक 12 दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। योग शिविर में साधक अनुभवी योगचार्यो द्वारा प्राणायाम तथा योग विषय पर विस्तृत जानकारी और यौगिक क्रियाओं द्वारा अपने मन और तन तथा योग द्वारा बीमारियों के निदान हेतु साधक संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। योगाभ्यास आश्रम के प्रमुख ट्रस्टीगणों ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु पूर्णिमा अवसर पर सैकड़ों की संख्या में भक्तगण व साधक आश्रम के कार्यक्रम में भाग लेंगे। 

योग शिविर में मनुष्य अपने तन और मन को किस प्रकार स्वस्थ रख सकता है, ध्यान योग तथा आध्यात्मिक योग द्वारा प्रभु चिंतन कर जीवन को आत्मसात कर सकता है, योगिक क्रियाओं द्वारा आम प्रचलन में चल रही बीमारियां शुगर, ब्लड प्रेशर, साइटिका, माइग्रेन, नेत्र विकार व पेट संबंधी रोगों की रोकथाम की जा सकती है। जलनैती तथा वमन क्रियाओं द्वारा सिरदर्द व जुकाम संबंधी और पेट रोगों का उपचार संभव है। प्राणायाम,ध्यान योग व आध्यात्मिक योग द्वारा मानव एकाग्र चित्त होकर मस्तिष्क संबंधी रोगों से निजात पा सकता है।                                                          
गुरु पूर्णिमा अवसर पर प्रभु प्रार्थना, गुरु स्तुति, महाप्रभु जी की आरती व प्रवचन के साथ दिव्य रामायण पाठ, भजन कीर्तन उपरांत गुरु प्रसाद स्वरूप भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आश्रम के ट्रस्टी गण व योग साधकों का विशेष सहयोग रहेगा।
Previous Post Next Post