रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- वसुंधरा सेक्टर 16 स्थित कल्याण देव वाटिका में वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत गाजियाबाद नगर निगम द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य रूप से महापौर आशा शर्मा एवं नगर आयुक्त महेन्द्र सिंह तवर ने अपने नाम के पौधे लगाकर कार्यक्रम शुरू कराया। इसी क्रम में गाजियाबाद नगर निगम 5 लाख वृक्ष लगाएगा एवं 5 ज़ोन में अलग अलग स्थानों पर वृक्षारोपण किया जाएगा।

जिसमे मुख्य रूप से इंडस्ट्रियल एरिया में खाली भूमि एवं खाली पार्को पर ध्यान दिया जा रहा है क्योंकि इन स्थानों सबसे ज्यादा प्रदूषण होता है और किसी के द्वारा विशेष ध्यान भी नही दिया जाता है एवं शहर के सभी वार्डो( जहाँ स्थान हैं) में भी इसी प्रकार से वृक्षरोपण किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उद्यान प्रभारी डॉ अनुज सिंह,पार्षद अरविन्द चौधरी, पार्षद मधु सिंह,मुख्य अभियंता एन के चौधरी,एवं रोटरी क्लब के लोग उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post