रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड :- बलिया उत्तर प्रदेश से हरिद्वार व ऋषिकेश घूमने आए तीर्थ यात्रियों की भरी बस ऋषिकेश जाते मुनी की रेती पीडब्ल्यूडी चौराहे के पास पलट गई। जिसमें सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 67 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। 3 यात्रियों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। दुर्घटना का कारण बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।                                            
मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार घूमने हेतु बलिया उत्तर प्रदेश के तीर्थ यात्री डबल डेकर बस संख्या यूपी 54 टी 8131 द्वारा हरिद्वार घूमने के उपरांत ऋषिकेश लक्ष्मण झूला जा रहे थे। मुनी की रेती पीडब्ल्यूडी चौराहे के समीप अचानक बस के फेल होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गई। जिसमें सवार एक 50 वर्षीय महिला इंदु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य 67 सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। 

मृतक महिला के पति का नाम भरत बताया जा रहा है। बस में सवार सभी यात्री बलिया उत्तर प्रदेश अगर संडा के रहने वाले हैं। घायलों में तीन की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से राजकीय चिकित्सालय तथा एवं एम्स चिकित्सालय में भेजा गया। तीर्थ यात्रियों के दल को हरिद्वार घूमने के बाद ऋषिकेश लक्ष्मण झूला, नीलकंठ आदि मंदिरों में घूमने के उपरांत जम्मू वैष्णो देवी दर्शन हेतु जाना था।
Previous Post Next Post