रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के मार्गदर्शन व अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष अनिल कल्याणी के नेतृत्व में द्रोपति मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर अभिनंदन यात्रा निकली गयी। यह यात्रा बाल्मीकि पार्क नवयुग मार्केट से घंटाघर तक निकाली गई यात्रा में हजारों की संख्या में अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओ के साथ शहर विधायक अतुल गर्ग, बलदेवराज शर्मा, अशोक गोयल, राजेश्वर प्रसाद व संजय कश्यप प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 

अध्यक्ष अनिल कल्याणी ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की उम्मीदवारी रहते हुए भारत की 15वीं राष्ट्रपति है। वह प्रतिभा पाटिल के बाद भारत की राष्ट्रपति के रूप में सेवा करने वाली दूसरी महिला हैं। वह भारत के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने वाले आदिवासी जनजातीय समुदाय से संबंधित पहली व्यक्ति हैं। द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रीपति बनने से सम्पूर्ण देश मे खुशी का माहौल है।
   
यात्रा में प्रमुख रूप से महामंत्री पप्पू पहलवान, सुशील गौतम, कुलदीप त्यागी, प्रदीप चौहान, मनोज यादव, पंकज भारद्वाज, अजित गौतम, सन्नी बाल्मीकि, नीरज बाल्मीकि, रोहित गौतम, रिंकू, अभिषेक मेहरा, अरुण बाल्मीकि, सोनू बाल्मीकि, बंटी बाल्मीकि, सोनू सूद, राजा चरन, अजय दीगान, संजीव सेठी, आजाद सिंह, जोगेंद्र जाटव, राजू मास्टर, सुनील सूद, सुनील ठेकेदार, मनोज कांगड़ा, मोनू सूद, जितेंद्र भंडारी आदि कार्यकर्ता स्थानीय निवासियों के साथ उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post